आपकी जानकारी
आपकी जानकारी कैसे रखते हैं
हम क्या रखते हैं
विक्रेता का मोबाइल नंबर, नाम और गाँव; पशु की फोटो और जानकारी। “अपना नंबर छोड़ें” पर खरीदार का नाम और नंबर। खरीदार को पशु देखने के लिए कोई खाता नहीं बनाना पड़ता।
आपका नंबर किसे दिखता है
विक्रेता का नंबर किसी खरीदार को नहीं दिखता - सिर्फ़ पहाड़ी पशु की टीम को, ताकि वे खरीदार से आपकी बात करा सकें। पशु पेज पर सिर्फ़ विक्रेता का पहला नाम और गाँव दिखता है।
फोटो
फोटो डालते समय उसमें छिपी जगह (GPS) और फ़ोन की जानकारी हटा दी जाती है।
खाता या पशु हटवाना
“मेरा खाता” में पशु हटा सकते हैं। पूरा खाता और जानकारी हटवाने के लिए हेल्पलाइन पर फ़ोन करें - टीम हटा देगी।
हम क्या नहीं करते
आपकी जानकारी किसी को बेचते या विज्ञापन के लिए नहीं देते।