
मदद और नियम
पहाड़ी पशु कैसे काम करता है
खरीदना हो या बेचना - हर सौदे में हमारी टीम आपके साथ है।
हमारी टीम से बात करें
कुछ भी समझ न आए, या पशु डालने में मदद चाहिए - फ़ोन करें। टीम आपके लिए पशु डाल भी देगी।
सुबह 8 से रात 8 बजे
खरीदार
पशु कैसे खरीदें?
- 1पशु की फोटो और जानकारी देखें। हर पशु हमारी टीम ने जाँचा है।
- 2“फ़ोन करें” दबाएँ और टीम को पशु नंबर बताएँ।
- 3टीम विक्रेता से आपकी बात कराएगी। पशु देखने का समय तय करें।
- 4पशु अपनी आँखों से देखकर ही सौदा करें।
विक्रेता
पशु कैसे बेचें?
- 1“पशु बेचें” दबाएँ और अपना मोबाइल नंबर डालें (SMS में कोड आएगा)।
- 2पशु चुनें, फोटो खींचें, जानकारी और कीमत भरें।
- 3टीम 24 घंटे में जाँच करके पशु बाज़ार में डाल देगी।
- 4खरीदार का फ़ोन हमारी टीम को आएगा, टीम आपसे बात कराएगी। आपका नंबर किसी को नहीं दिखता।
- 5पशु बिक जाए तो “मेरा खाता” में “बिक गया” दबा दें।
सुरक्षित सौदे के नियम
- पशु देखे बिना कोई पैसा, टोकन या एडवांस न भेजें।
- बीमार या चोरी का पशु न खरीदें, न बेचें।
- कोई धोखा करे तो पशु पेज पर “शिकायत करें” दबाएँ या हमें फ़ोन करें।